CG में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट: फिर खुद लटका फंदे पर, 7 साल का बच्चा ये सब देख…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से दर्दनाक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक पति अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डालता है फिर खुद फांसी लगा लेता है। इस घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गयी। दरअसर जिले में बुधवार को पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

बताया गया है की पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच बेटे की नींद खुली, तो पिता ने डांटकर उसे सो जाने के लिए कहा।

बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जब बेटे की नींद खुली, तो उसने देखा कि बिस्तर पर मां सोई हुई है। उसने उसे बार-बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। वहीं पिता का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। बच्चा दौड़ते हुए बगल में ही अपने बड़े पापा के घर गया और वहां पूरी बात बताई। इसके बाद बड़े भाई का परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो यहां बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी हुई थी और मोहिंदर का शव फांसी पर लटका हुआ था।

घटना की सूचना पेंड्रा थाना पुलिस मिलते ही एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर और पेंड्रा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

ASP मनीषा ठाकुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के संबंध आपस में अच्छे थे, इसलिए किस बात पर दोनों का विवाद हुआ पता नहीं है। वहीं महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।शुरुआती जांच में लग रहा है कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...