यात्री-गण कृपया ध्यान देंवे: CG में 7 दिनों तक पैसेंजर ट्रेनें कैंसल… डोगरगढ़-रायपुर, रायपुर-दुर्ग-रायपुर ,बिलासपुर–शहडोल–बिलासपुर समेत कई गाड़िया नहीं चलेगी

भिलाई। अगर आप रोजाना पैसेंजर ट्रेन में सफर करते है तो आपकी परेशानी बढ़ गयी है। दरअसर छत्तीसगढ़ में कई पैसेंजर ट्रेनों को सात दिनों तक रद्द किया गया है। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर-दुर्ग मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर शामिल हैं। मेंटेनेंस और लाइन जोड़ने के काम के चलते ट्रेनों को ​रद्द करने का फैसला किया गया है। ट्रेनें 16 अगस्त से 23 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इसमें रोजाना यात्रा करने वाले स्टूंडेंट्स, नौकरी-पेशे वाले, कारीगरों को परेशानी करना पड़ेगा क्यूँकी रद्द की गई ट्रेनों में सभी पैसेंजर ट्रेनें हैं, जिनमें एक शहर से दूसरे शहर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है।

रद्द होने वाली ट्रेनें
16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 से 23 अगस्त तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर और शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 से 23 अगस्त तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक रायपुर और दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

गोंदिया और कंटगी के बीच चलने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों पर भी असर

  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया और कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 17 से 23 अगस्त तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...