हैरान करने वाला मामला: जुए में पत्नी को ही हार गया पति, तो गिरवी रख दिया पत्नी को, तीन द‍िन बाद पहुंचा भाई तो…

जुए में पत्नी को ही हार गया पति

क्राइम डेस्क। यूपी के अमरोहा ज‍िले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्‍स ने जुए में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और उसे भी हार गया। इसके बाद पत्नी को द‍िल्‍ली में ग‍िरवी रख द‍िया। विवाहिता के घर वालों को जानकारी हुई तो वह दिल्ली पहुंचे और बेटी को छुड़ाकर ले आए। पीड़िता की शि‍कायत पर पति समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज क‍िया गया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले किसान ने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। विवाहिता का पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। कम दहेज लाने के ताने दिए जाते थे। शादी के एक साल बाद ही पति अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया और साथ रखने लगा।

पत्नी को जुए में हारा
दिल्ली जाकर विवाहिता को जानकारी हुई कि उसका पति जुआ खेलता है। कई बार पति विवाहिता पर उसके मायके से 15 लाख रुपये लाने का दबाव बना चुका था, लेक‍िन वह टालती आ रही थी। इस वजह से विवाद भी रहता था। विवाहिता का आरोप है कि उसका देवर दिल्ली जाता था तो वह भी छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि एक महीना पहले पति जुए में सारे पैसे हार गया। बाद में उसने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। दांव हारने पर वह पत्नी को जुआ जीतने वालों के पास छोड़कर अपने गांव लौट आया। साथ ही पैसे का भुगतान करने पर पत्नी को छुड़ाकर ले जाने का वादा कर आया।

गनीमत रही कि गिरवी रखी विवाहिता के हाथ उस परिवार का मोबाइल लग गया, जिनके पास पति ने गिरवी रखा था। तीसरे दिन मौका पाकर उसने अपने भाई को कॉल क‍िया और घटनाक्रम बताया। मह‍िला की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में विवाहिता का भाई दिल्ली पहुंचा और दो लाख रुपये का भुगतान कर बहन को बंधन मुक्त करा लाया।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया केस
अमरोहा लौट कर आरोपी पत‍ि से संपर्क किया तो वह घर से गायब मिला। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया इस मामले में पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव गोली कांड: रेत खनन मामलों में लापरवाही करने...

रायपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण...

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: केशकाल बाईपास को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के...

छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाली दो घटना: अलग-अलग मामलों...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के केस सामने...

दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP विजय अग्रवाल...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले में प्रशासनिक कारणों से थानों व चौकियों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का बड़ा फेरबदल किया है। कुल...

ट्रेंडिंग