धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: टैंकर ने कार और पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की चली गई जान

धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा

डेस्क। धनतेरस की रात को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास एक बड़ा हादसा हो गया. एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार में आग लगने के बाद लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई. इस हादसे में पिकअप के ड्राइवर की भी मौत हो गई. घटना के बाद टैंकर का मालिक फरार हो गया.

घटना गुरुग्राम जिले के सिधरावली गांव के करीब की रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है. तेज रफ्तार तेल टैंकर जयपुर से आ रहा था. तभी वो डिवाइडर तोड़ते हुए यह टैंकर जयपुर की ओर जाने वाली लाइन में घुस गया. इस दौरान जयपुर से ओर जा रही कार से ट्रैंकर टकरा गया. इसके बाद टैंकर ग्रिल तोड़ते हुए सर्विस लेन में जा पहुंचा और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, कार में सीएनजी होने की वजह से जैसे ही कार टैंकर से टकराई वो आग का गोला बन गई. कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला. उन्होंने कार के अंदर ही दम तोड़ दिया.

पिकअप ड्राइवर की भी हुई मौत
बिलासपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हमें राजमार्ग पर एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी और एक वाहन में आग लग गई. ऐसा संदेह है कि ट्रक से टकराने के बाद वाहन में आग लग गई. एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया, और एक उसमें एक आदमी फंसा हुआ था, जब हमने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी.ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है. मामले को लेकर जांच की जा रही है. इसके साथ ही फरार टैंकर मालिक की तलाश की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...