जीजा को रंग लगाना साली को पड़ गया महंगा: जीजा के साथ होली खेलने पर पति ने पत्नी को छत से फेंका… बर्दाश्त नहीं कर सका हंसी-ठिठोली

बांदा। होली पर जीजा ने साली को रंग क्या लगाया कि उसके पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया था। दस दिन तक गुस्से को दबाकर रखा और जब पत्नी वापस ससुराल आई तो उसे पीटकर छत से नीचे फेंक दिया। घटना बांदा शहर कोतवाली के ग्राम लुधौरा कनवारा की है। मारपीट से आजिज युवती ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत भी की थी। पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।

बांदा शहर कोतवाली के किलेदार का पुरवा निवासी 26 वर्षीय रामदेवी होली पर अपने पति भूरा उर्फ लाखन सिंह के साथ मायके लुधौरा कनवारा गई थी। होली के त्योहार में रामदेवी का जीजा भी ससुराल आया हुआ था। होली में जीजा ने रामदेवी को जमकर रंग लगाया। यह देख लाखन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था और वहीं पर रामदेवी से उसकी कहासुनी हो गई थी। उसने पत्नी की पिटाई भी की थी। इसके बाद अपने गुस्से को मन दबाकर भूरा वापस अपने घर आ गया था।

रामदेवी ने पति की शिकायत पुलिस चौकी में की थी, जिसपर पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझौता करा दिया था। दस दिन बाद किसी तरह रामदेवी अपनी ससुराल पहुंची तो उसके पति भूरा का गुस्सा फूट पड़ा। भूरा ने रामदेवी को पीटते हुए छत से नीचे फेंक दिया। आसपास पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सीटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को उसके पति द्वारा छत से फेंकने की घटना सामने आई है, उसका इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

CG Crime : पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के...

देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में...

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान...