OMG! पत्नी का आधार कार्ड लगाकार गर्लफ्रेंड के साथ होटल में अय्याशी कर रहा था पति, मगर चोरी पकड़ी गई, फिर हुआ जमकर हंगामा

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी से बचकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गए शख्स पर पत्नी की होशियारी भारी पड़ गई। यहां एक होटल में जांच के लिए प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी का आधार कार्ड लगाने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड पर भी मुकदमा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मंगलवार को हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शख्स गुजरात का रहने वाला बिजनेसमैन है और उसकी पत्नी कंपनी में डायरेक्टर है। दरअसल शिकायतकर्ता पत्नी ने अपने पति की कार में एक जीपीएस डिवाइस लगाया था, जिसके बाद पता चला कि पति उसे धोखा दे रहा था, जिसके आधार पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया, ‘महिला ने अपने पति की एसयूवी में जीपीएस ट्रैकर लगाया था। पिछले साल नवंबर में उसके पति ने अपनी बेंगलुरु की व्यावसायिक यात्रा के बारे में बताया था, लेकिन जब ट्रैक किया गया तो कार का स्थान पुणे में दिखा।’

जब शिकायतकर्ता ने होटल से संपर्क किया, तो कर्मचारियों ने उसे बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ चेक-इन किया है। अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद महिला को पता चला कि उसके पति ने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर किसी अन्य महिला के साथ होटल में प्रवेश किया था। अब जहां आरोपी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...