रात के अंधेरे में प्रेमी के घर जा धमकी प्रेमिका… सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर के बोली – मोनू से ही शादी करूंगी, नहीं तो फांसी लगा लूंगी

रात के अंधेरे में प्रेमी के घर जा धमकी प्रेमिका

मल्टीमीडिया डेस्क। हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती रात के अंधेरे में अकेली ही प्रेमी के घर जा पहुंची। बोली- शादी करूंगी तो मोनू के साथ। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

यह मामला बेहटा गोकुल थाना इलाके का है। यहां की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन इससे खुश नहीं नहीं थे। युवती ने रात को अंधेरे का फायदा उठाकर प्रेमी के घर जा पहुंची। दोनों ने रात को एक वीडियो बनाया और वायरल किया है। इसमें युवती कह रही है कि वह घर से अपनी मर्जी से आई है। वो शादी करेगी तो मोनू के साथ ही करेगी। किसी ने अगर परेशान किया तो वह फांसी लगा लेगी।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक-युवती 20 से 22 साल के हैं। युवती स्वेच्छा से गई है। अभी तक कोई शिकायत नही मिली है। अगर लड़की के परिजन कोई तहरीर देते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...