CG – प्रेशर कुकर फटने से बड़ा हादसा: रसोइयों की हड़ताल से बच्चे बना रहे थे मध्यान्ह भोजन… अचानक फट गया प्रेशर कुकर… 3 स्कूली बच्चे जख्मी

Big accident due to explosion of pressure cooker

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रेशर कुकर फटने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में भर्ती किया गया है। मामला कांसाबेल ब्लॉक में स्थित प्राथमिक स्कूल का है। बताया जा रहा है कि रसौटा की हड़ताल के चलते तीनों बच्चे मध्याहन भोजन बना रहे थे इस दौरान प्रेशर कुकर फटने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद ड़ीईओ ने बीईओ को मौके पर भेजा और मामले की जांच करवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर के शासकीय स्कूलों में मध्याहन भोजन पकाने वाले रसोइए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से स्कूलों में मध्याहन भोजन बनाने में समस्या सामने आ रही है। कांसाबेल ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला जामटोली में शिक्षकों के द्वारा बच्चों से मध्याहन भोजन बनवाया जा रहा था। इस दौरान दोपहर में अचानक कुकर फट जाने से खाना बना रहे तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना दोपहर 1:00 बजे की है। बताया जाता है कि मध्याहन भोजन बनाने के दौरान एक बच्चे ने कुकर की सीटी निकाल दी थी जिससे प्रेशर के चलते कुकर फट गया। हादसे में एक बच्चे का पैर तो वही दो बच्चों का चेहरा झुलस गया।

बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में ले जाकर भर्ती करवाया गया है। घायल बच्चों के नाम आकाश सिदार पिता पनसाय सिदार, स्वाति सिदार पिता लालू प्रसाद सिदार, राखी धुर्वे पिता सेवक राम धुर्वे है। घायलों का हाल जानने के लिए बीईओ संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे फिर उन्होंने स्कूल पहुंचकर प्रधान पाठक का बयान लिया है।

प्रधान पाठक में अपने बयान में बताया कि रसोइयों के हड़ताल के चलते स्कूल में मध्याहन भोजन बनाने वाले नहीं है। उन्होंने भोजन बनाने के लिए गांव की महिलाओं से संपर्क किया था पर महिलाएं महुआ बीनने गई थी। जिसके चलते उन्हें मध्याहन भोजन बनाने वाला नहीं मिला। प्रधान पाठक के बयान के अनुसार वह बच्चों से मध्याहन भोजन नहीं बनवा रहे थे बल्कि खुद ही मध्याहन भोजन बना रहे थे। जब वह क्लास में पढ़ाने के लिए गए तब दूसरी क्लास से निकलकर बच्चों ने कुकर की सीटी निकाल दी जिससे हादसा हो गया।

बता दे कि जिले के स्कूलों के रसोइए बजट में सिर्फ 300 रुपये मानदेय बढ़ाये जाने से नाराज है। वे हड़ताल कर नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। जिससे स्कुलो में मध्याहन भोजन बनाने में समस्या आ रही है। जिसके चलते कई स्कुलो में मध्याहन भोजन बनाने में समस्या आ रही है, कई स्कुलो में तो भोजन भी नही बन रहा है। बीईओ ने बयान दर्ज कर ड़ीईओ को भेजने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...