रायपुर के नए कलेक्टर ने किया ज्वाइन: चार्ज लेते ही एक्शन में IAS डॉ भूरे, हफ्ते का शेड्यूल तय… हर सोमवार लगाएंगे जनचौपाल… सप्ताह में दो दिन कलेक्ट्रेट ऑफिस में नहीं मिलेंगे, जानिए वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वीवीआईपी जिले दुर्ग से उन्हें राजधानी की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद ही उन्होंने अधिकारियों से बात की और हफ्ते के 5 वर्किंग डे का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे इससे पहले दुर्ग जिले में बतौर कलेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अविभाजित मध्यप्रदेश के इतिहास की बात की जाए तो रायपुर जिले को 54 वें कलेक्टर के रूप में डॉ भूरे मिले हैं। भंडारा के रहने वाले सर्वेश्वर ने एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस नासिक से ली है । इससे पहले वो मुंगेली, कवर्धा , बिलासपुर और बस्तर जैसे इलाकों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आते ही डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे ने अपना एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। रायपुर जिले में अब मंगलवार की बजाय सोमवार को जन चौपाल लगा करेगी। इस दौरान कलेक्टर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और फौरन अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश देंगे।

हर मंगलवार को कलेक्टर एक समीक्षा बैठक लेंगे जिसमें तमाम विभागों में हो रहे कामों की जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी । इसके अलावा सप्ताह में 2 दिन कलेक्टर सर्वेश्वर रायपुर के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नहीं मिलेंगे। वह बुधवार और शुक्रवार को जिले के अलग-अलग जगहों का दौरा करेंगे। फील्ड पर जाकर देखेंगे कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा है या नहीं।

शुक्रवार की शाम अब तक रायपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS सौरभ कुमार को विदाई दी गई । कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अफसरों और कर्मचारियों ने सौरभ कुमार के कार्यकाल को सराहाते हुए उन्हें विदा किया। सौरभ कुमार बिलासपुर के कलेक्टर बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...