IAS टीना डाबी करेंगी दूसरी शादी: मिल गया है नया लाइफ पार्टनर…तस्वीरों में देखिए कौन हैं टीना के होने वाले पति

यूपीएससी-2016 की टॉपर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान के फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी टीना डाबी 28 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रही है। उन्होंने नए लाइफ पार्टनर के रुप में राजस्थान के ही आईएएस प्रदीप गवांडे को चुना है।

गवांडे फिलहाल राजस्थान आर्कोलॉजी एण्ड म्यूजियम डिपार्टमेंट में निदेशक के पद पर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टीना डाबी ने अपने नए लाइफ पार्टनर के बारे में भी जानकारी यहीं शेयर की।

लिखा- ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’
आईएएस टीना डॉबी ने प्रदीप गवांडे के साथ हाल ही में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि – ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’। इसके बाद उनके शादी करने की चर्चाएं शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि डाबी और गवांडे अप्रैल में शादी करेंगे। वे जयपुर के एक होटल में 22 अप्रैल को भी रिसेप्शन भी देंगे।

टीना डाबी ने इससे पहले वर्ष 2018 में अपने ही बैच के टॉप आईएएस अधिकारी अतहर आमिर से शादी की थी। हालांकि टीना और अतहर ने नवंबर 2020 में जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद अगस्त 2010 में कोर्ट ने दोनों की तलाक अर्जी को मंजूरी दे दी थी।

साल 2015 में जब आईएएस में टॉप किया था तब से टीना डाबी सुर्खियों में आई थी। इसके बाद उनका सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग मोटिवेशनल पोस्ट शेयर के बाद उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या 1.4 मिलीयन पहुंच गई।

टीना का जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। हालांकि उनका परिवार जयपुर का रहने वाला है। फिलहाल टीना जयपुर में फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...