साय कैबिनेट की अहम बैठक 20 सितम्बर को: कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा… निगम-मंडल में नियुक्ति की पहली सूची हो सकती है जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 सितम्बर को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। लंबे समय बाद कैबिनेट बैठक हो रही है, लिहाजा इस बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। ये बैठक 11.30 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट की सूचना मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी सचिवों को भेज दी है। विभागों से कैबिनेट की मंजूरी योग्य प्रस्ताव मांगे गये हैं। ऐसा कहा जा रहा है की निगम-मंडल में नियुक्ति की पहली सूची जारी हो सकती है।

बता दें कि इससे पहले विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक 7 अगस्‍त को हुई थी। इसमें गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व को लेकर निर्णय लिया गया था। इसके बाद से राज्‍य कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। कैबिनेट की 20 सितंबर को होने वाली बैठक में पर राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों की भी निगाहें रहेंगी। कर्मचारी डीए बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 27 तारीख को एक दिवसीय हड़ताल का भी ऐलान कर रखा है। ऐसे में कैबिनेट में डीए के मुद्दे पर भी मंथन हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान, अब बिना HSRP वाले...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में आयोजित बैठक में परिवहन...

पीएम मोदी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, डीईओ ने...

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मामला...

CG Crime : युवक को अगवा कर फोन-पे के...

डोंगरगढ़। अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर युवकों को...

शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने की पति...

बलरामपुर. जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी. यह घटना झारखंड के...