रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 22 और 23 जुलाई 2026 को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है।

22 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
- 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
- 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
- 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
- 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
वहीं, 23 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच में होगा समाप्त
रेलवे के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए इसका परिचालन किया जाएगा।
इसी तरह गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर का परिचालन बिलासपुर स्टेशन तक ही किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।