CG – BBA स्टूडेंट की हत्या: 2 हजार रुपए के विवाद में बड़े कारोबारी के बेटे की ले ली जान, फूल काटने वाली कैंची से आरोपी ने छात्र पर कर दिए कई वार, ज्यादा खून बह जाने से चली गई जान

In a dispute of 2 thousand rupees, the son of a big businessman took his life

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो हजार के लिए एक बड़े कारोबारी ग्रुप के CA के बेटे की हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने कैंची से वारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम प्रियांशु अग्रवाल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार ​कर लिया है। घटना समता कॉलोनी इलाके के कृष्णा एडलैब्स के पास हुई।

प्रियांशु अग्रवाल (19) यहां अपने 4-5 साथियों के साथ बातें कर रहा था। तभी रात करीब साढ़े 8 बजे के बीच वहां रोहित यादव (19) आ पहुंचा। उसने प्रियांशु के साथ पैसे को लेकर विवाद करने लगा। मौके पर मौजूद लड़कों ने बताया कि रोहित ने प्रियांशु पर हाथ उठा दिया, इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखी कैंची से उस पर कई वार कर दिए। काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

(आरोपी युवक रोहित यादव)

जब प्रियांशु को कैंची से मारा गया, तो मौके पर मौजूद उसके कुछ साथी भाग गए। फिर आस-पास के लोग उसे नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी की मौत हो गई। लोगों ने ही पुलिस को खबर दी। रोहित के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी जोरापारा का रहने वाला है। समता कॉलोनी के पास ही उसकी फ्लावर डेकोरेशन की दुकान होने की वजह से आस-पास के दुकानदार भी उसे जानते थे।

पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि आरोपी रोहित हिस्ट्रीशीटर अरुण यादव के संपर्क में था। वो कुछ ऐसे ही लोगों के लिए उगाही का काम करता था। उधारी वसूली और ब्याज वसूलने की भी बातें सामने आई हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि रोहित के पीछे और किन बदमाशों का हाथ है। जो प्रियांशु पर पैसों का दबाव बनाना चाह रहे थे।

लोगों की जिंदगी में खुशियां बिखेरनी वाली कैंची का इस्तेमाल रोहित ने हत्या जैसी वारदात के लिए किया। इस कैंची को फूलों की डंडियां काटने के काम में लाया जाता था। रोहित और प्रियांशु पुराने परिचित थे। मृतक के पिता सुरेश अग्रवाल पेशे से CA हैं, पॉश इलाके समता काॅलोनी में इनका मकान है। प्रियांशु BBA का स्टूडेंट था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...