कलेक्टर ने की आदिवासी विकास विभाग की समस्त विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों में प्रगति लाने के सख्त निर्देश

कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग के विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा ली। इसके साथ ही उन्होंने विभाग अंतर्गत मदवार राशि आबंटन और उपयोगिता की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने लंबे समय से अपूर्ण कार्यों पर चर्चा करते हुए आगामी 1 माह में सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत, सामुदायिक वन एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार हेतु प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर जल्द जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वनाधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को महात्मा गांधी नरेगा के तहत कार्यों से जोड़ें जिससे उन्हें लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने बैठक में समस्त विभागीय योजनाओं और कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने उन्नयन किए आश्रम एवं छात्रावास, विभिन्न मद के अंतर्गत हुए निर्माण कार्य, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा, आदिग्राम पोर्टल अंतर्गत प्रकरण, अनुसूचित जाति उपयोजना विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्य, पं जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना, देवगुड़ी उन्नयन, प्रयास आवासीय विद्यालय में नवीन प्रवेश आदि पर विस्तार से जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डी डी तिग्गा एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...