CG – आरक्षक की पत्नी से रेप: सालभर से जबरदस्ती संबंध बना रहा था प्रधान आरक्षक… महिला ने उसी के थाने में की शिकायत… पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरक्षक की पत्नी से रेप

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिस पर उसी के थाने में शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ विगत सालभर से जबरदस्ती संबंध बना रहा था, जिसकी शिकायत आज पीड़िता ने पखांजुर थाने में की। इसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का आरोपी प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में रहता है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...