भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान का किया आगाज: अध्यक्ष मनीष पाण्डेय बोले – अभियान में उत्साह के साथ शामिल होकर इसे भव्य बनाए

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 39वें वर्ष मध्य भारत के सबसे बड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान के माध्यम से 01 से 15 अप्रैल तक समिति के सदस्यों द्वारा इस्पातनगरी के अलग अलग प्रखण्डों से दान स्वरूप अनाज संग्रहित किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में आज समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में वैशालीनगर प्रखंड पांच मंदिर गुरूनानक नगर एवं पश्चिम प्रखंड एचएससीएल कालोनी में अनाज संग्रहण किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान में उत्साह के साथ सम्मिलित होकर इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु पूर्ण सहयोग दिया गया। मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सभी उम्र, वर्ग के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलायें वृहद पैमाने पर सम्मिलित होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दे रही हैं। श्रीरामनमवी के इस पावन पर्व पर भिलाईवासियों का उत्साह चरम पर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा से पाकिस्तान तक जासूसी की डोर: NIA की...

कोरबा, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ का औद्योगिक जिला कोरबा, अब देश की सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील जांच का केंद्र बन चुका है। नेशनल...

एक पेड़ मां के नाम… साई कॉलेज भिलाई में...

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0 के अंतर्गत साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर एनकाउंटर...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सल एनकाउंटर हुआ है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।...

नकटी गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत, सांसद बृजमोहन...

रायपुर. राजधानी रायपुर के नकटी गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. विधायक कॉलोनी के लिए नकटी गांव को नहीं उजाड़ा जाएगा....

ट्रेंडिंग