टाउनशिप में क्वार्टर माफिया और दलालों पर BSP का शिकंजा: हुडको और रिसाली सेक्टर में क्वार्टर से खाली कराया कब्जा

भिलाई। टाउनशिप में क्वार्टर माफिया और दलालों पर बीएसपी प्रबंधन लगातार शिकंजा कसते जा रहा है। आज हुडको और रिसाली सेक्टर के इलाकों में कार्रवाई की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग द्वारा संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री के परिपालन में हुडको कालोनी के आवास क्रमांक एमआईजी-1 का 844 तथा 845 को अवैध कब्जेधारी से खाली करवाकर सील किया गया।

संपदा न्यालय को सुपुर्द किया गया। रिसाली सेक्टर के चार आवास क्रमांक 189 ए, 189 सी, 189 जी व 189 ई को अवैध कब्जेधारी से खाली करवाकर समान जप्त किया गया। एक आवास क्रमांक 4ए,सड़क-11 , सेक्टर-6को अवैध कब्जेधारी से खाली करवा कर रख-रखाव कार्यालय को सुपुर्द किया गया। प्रवर्तन विभाग ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर सयंत्र के आवासों को किराया पर न ले। अन्यथा ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज करवाया जाएगा। जिसके लिए किराया पर अवैध रूप से आवास लेने वाले स्वेम जिम्मेदार होंगे। टाउनशिप में बाहर से आये हुए छात्रों व लोगों को इन आपराधिक माफियाओं द्वारा शिकार बनाया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि ऐसे आपराधिक तत्वों की शिकायत प्रवर्तन विभाग व पुलिस प्रशासन को दे। प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध बेदखली का कार्यवाही जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...