भिलाई के इन हिस्सों में दो दिन नहीं पानी सप्लाई: अब स्कॉडा सिस्टम से होगी मॉनीटरिंग…भिलाई में पेयजल सप्लाई होगी ज्यादा दुरूस्त, निगम लेने जा रहा शटडाउन

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रान्तर्गत जल प्रदाय की व्यवस्था बिना कोई रुकावट के लगातार हो रही है। 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सिस्टम एवं कई उपकरणों को अपग्रेड किया गया है, ताकि ग्रीष्म ऋतु जैसे मौसम में पानी की समस्याओं से लोगों को जुझना न पड़े।

इसके अलावा निर्वाध गति से पानी सूचारु रुप से सप्लाई होता रहे। आधुनिक प्रणाली के तहत् स्काडा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। जिससे कितना पानी दिया जा रहा है और कितने प्रेशर से इसकी जानकारी मिल सकेगी।

इसके लिए 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में इलेक्ट्रिक मैग्नेटिक फ्लो मीटर स्थापित किया जायेगा। यह कार्य 04.02.2022 दिन शुक्रवार से प्रारंभ होगा इस दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाऊन रहेगा। जिसके चलते इस दिन शाम को स्मृति नगर तथा फरीद नगर एवं शनिवार को सुबह नेहरु नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस एवं खम्हरिया उच्चस्तरीय जलागार से जल प्रदाय आंशिक रुप से प्रभावित रहेगा।

इसमें मुख्य बात यह है कि 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जलापूर्ति जारी रहेगी परन्तु 66 एमएलडी से कनेक्टेड सप्लाई आंशिक रुप से प्रभावित होगी। इस दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस प्रभावित क्षेत्रों में पावर पम्प, हस्त पम्प, पानी टैंकरों एवं अन्य माध्यमों से जल प्रदाय देने के निर्देश संबंधित जोन क्षेत्र के अधिकारियों को दिये हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...