छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी हत्या कर रची झूठी कहानी: पहला गला दबाकर उतारा मौत के घाट… फिर दीवान में छिपा दी लाश, पुलिस को किया गुमराह… ऐसे हुआ खुलासा; जानिए पूरा मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर में हैरान करने वाला करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही दीवान में छुपा दिया। लाश से बदबू आने लगी जिसके बाद उसने पुलिस को जाकर झूठी कहानी सुनाई। आरोपी पार्टी ने कहा-मेरी पत्नी को किसी ने मार दिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी पति से ही सख्ती से पूछताछ की, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

DB डिजिटल की खबर के अनुसार, लालपुर इलाके में पटवारी ऑफिस के पास कीर्तन साहू अपनी पत्नी बबीता साहू के साथ रहता था। कीर्तन और बबीता की यह दूसरी शादी थी। कीर्तन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं बबीता ने भी अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। बताया गया है कि दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन वो अलग रहते हैं। शुक्रवार देर शाम को कीर्तन पुलिस के पास पहुंचा था। वहां उसने कहा कि साहब मैं कहीं गया था। वापस लौटने पर घर में काफी बदबू आ रही थी। दीवान खोलकर देखने पर पता चला कि मेरी पत्नी की लाश है उसमें, उसकी किसी ने हत्या कर दी है।

पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू की, मामले में जांच शुरू की गई। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने पति कीर्तन साहू पर ही शक जताया था। इसलिए सबसे पहले कीर्तन से ही सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी कीर्तन ने बताया कि मैं शराब पीने का आदी हूं। आए दिन शराब पीने के कारण बबीता से मेरा झग़ड़ा हुआ करता था। कई बार ऐसा हो चुका था। वो मेरी शराब पीने का विरोध किया करती थी। मैं मजदूरी करता था। इसलिए घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल होता था।

आरोपी ने बताया कि 11 मई की शाम को भी मैं शराब पीकर आया था, लेकिन घर आने के बाद हम दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मैंने गला पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को दीवान में छिपा दिया। लगा था कि बाद में कहीं और शव छिपा दूंगा। हत्या करने के बाद मैं सो गया। अगले दिन उठा, तब बदबू बहुत तेज आने लगी थी। इस बीच मैंने पुलिस को झूठी कहानी सुनाने का फैसला किया था। पुलिस ने आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी से अब भी पूछताछ जारी है।

इनपुट: दैनिक भास्कर डिजिटल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...