ट्विन सिटी सॉकर कप का शुभारंभ: भारी संख्या में नाइजीरियन प्लेयर ने दिखाया जौहर… CG, MP और महाराष्ट्र की टीमों ने लिया है हिस्सा… पहले दिन खेले गए 6 मैच; देखिये कौन-कौन सी टीम रही विजेता

भिलाई। भिलाई में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच होने वाले ट्विन सिटी सॉकर कप का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। भिलाई के सेक्टर 2 ग्राउंड में राज्य स्तरीय 7 ए साइड फ़्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 6 मुकाबले खेले गए। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से टीम आई है इसके साथ ही महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की टीम भी इस टूर्नामेंट में शामिल हुई है। खास बात ये रही की कल के फुटबॉल मुकाबलों में नाइजीरियन खिलाड़ी भी भारी संख्या में शामिल हुए।

शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय बाशिन, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश श्रीवास्तव, चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला प्रभारी गार्गी मिश्रा और पार्षद नोमिन साहू, अजय मिश्रा, प्रेम किशन साहू प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ साहू समाज, अजय जायसवाल, अंकुश जायसवाल, उपस्थित थे। ट्विन सिटी सॉकर कप का के आयोजनकर्ता प्रशम दत्ता और विकास जयसवाल है। आयोजक टीम में ओम ओझा, भूपेंद्र हिरवानी, सुरज साहू, पिंटू जाल,असीम , प्रणय बघेल , आकाश गुप्ता, अमन वर्मा, नवरोश

देशलहरे, स्नेहा डहरिया , ईश्वर ओझा, नयन गुलहने शामिल है। इस टूर्नामेंट में फर्स्ट प्राइज 51 हजार कैश है और सेकंड प्राइज 21 हजार कैश है। आज के मुकाबले दोहपर 3 बजे से शुरू होंगे।

देखिये कौन-कौन सी टीम पहले दिन रही विजेता :-

पहला मैच- रायपुर FC vs कांकेर FC। 4-0 से रायपुर विजेता
दूसरा मैच- रायगढ़ FC vs दुर्ग FC। 3-0 से रायगढ़ विजेता
तीसरा मैच- BKP (A) vs रूंगटा। 3-0 से BKP विजेता
चौथा मैच- फ्लोटिंग क्लब vs क्लब 96I 5-0 से फ्लोटिंग क्लब विजेता
पांचवा मैच- भिलाई विंग्स vs बेरगाव। 5-0 से भिलाई विंग्स विजेता
छठवां मैच- BKP (B) vs नागपुर। 3-1 से BKP (B) विजेता

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...