CG में 5 साल की मासूम के साथ अनाचार: डैम घुमाने के बहाने ले गया बच्ची को… थोड़ी दूर ले जा कर करने लगा दुष्कर्म… शिकायत के बाद 14 साल के लड़के को पुलिस ने पकड़ा

CG में 5 साल की मासूम के साथ अनाचार

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाला भी नाबालिग है। आरोपी की उम्र 14 साल है। बताया जा रहा है की आरोपी ने मासूम को डैम दिखाने का बहाना बनाया और अपने साथ ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पूरा मामला दर्री थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, दर्री में 5 साल की बच्ची बाहर खेल रही थी, इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले 14 साल के लड़के ने पहले उसे घूमने जाने के लिए जिद करने लगा, लेकिन बच्ची ने मना कर दिया। जिसके बाद नाबालिग लड़के ने बच्ची को डैम में भरा पानी दिखाने और पैसा देने की बात कही और बहला-फुसला कर उसे ले गया।

नाबालिग लड़के ने घर के पीछे के रास्ते पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चीख-पुकार की आवाज सुनकर वहां खेल रहे दूसरे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद मासूम के परिजन को इसकी जानकारी दी गई। जब परिजन पहुंचे तो बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं नाबालिग आरोपी परिजन को देखते ही भाग निकला।

परिजन ने दर्री थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल लड़के की तलाश में जुट गई और उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़के से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...