BIG BREAKING: LAC में भारत-चीन के बिच फिर से झड़प… इंडियन आर्मी ने 300 PLA सैनिकों को पीछे धकेला, कई जवान घायल…अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 को हुई घटना; जानिए हर एक अपडेटस

तवांग। भारत और चीन के बॉर्डर LAC से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 9 दिसंबर को तवांग के करीब भारत और चीन के बिच झड़प हुई है। झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की झड़प में चीन के ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीन को करार जवाब दिया है। अक्टूबर 2021 में अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में भी दोनों देशों के सैनिकों में विवाद हुआ था।

15 जून, 2020 की घटना के बाद यह अपनी तरह की पहली घटना है। तब लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इस झड़प में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे।

ABP के एक रिपोर्ट के अनुसार सेना के उच्चपद सूत्रों ने कहा कि 9 दिसंबर 2022 को, पीएलए के सैनिकों के साथ तवांग सेक्टर में एलएसी के पास झड़प हुई है। हमारे सैनिकों ने डटकर मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, 6 सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है।

इस झड़प में भारत के करीब 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। चीन के भी कई सैनिक घायल हुए हैं। जिनकी संख्या अधिक है। हालांकि भारत का कोई भी सैनिक गंभीर नहीं है। इस झड़प के बाद भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडरों के साथ फ्लैग मीटिंग की है। जिसके बाद दोनों देशों के सैनिक पीछे गट गए।

चीनी लगभग 300 सैनिकों के साथ पूरी तरह से तैयार होकर आए थे, लेकिन भारतीय सैनिक भी तैयार थे। चीन ने भारतीय सैनिकों के तैयार रहने की उम्मीद नहीं की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान, भारत ने 50...

नई दिल्ली। पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। भारत ने...

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

ट्रेंडिंग