नेहरू भवन प्रेस क्लब सुपेला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस… महासचिव खिलावन सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण

भिलाई। भिलाई के नेहरू भवन प्रेस क्लब सुपेला भिलाई में हर्षो उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण महासचिव खिलावन सिंह चौहान के द्वारा पूजा अर्चना कर ध्वज की सलामी देकर की गई। राष्ट्रगान के साथ सभी ने भारत माता के जयकारे लगाएं एक दूसरे को बधाई देते हुए 15 अगस्त की शुभकामनाएं प्रेषित सदस्यों ने की। तत्पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया। सदस्यों की राय से इस बार पारिवारिक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का मेडिक्लेम और बीमा करने का निर्णय लिया गया है। ध्वजारोहण के दौरान अशोक पंडा , आरबी केसरवानी ,राजेंद्र गोस्वामी ,विराट, राजेश अग्रवाल, रत्नाकर अलवा, मोहन राव, रमेश भगत, संतोष मालिक, सुनील चौहान ,राजकुमार आर्य, बहादुर खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, गणेश निषाद, भोपाल देवांगन, राजा देवांगन, शमसुद्दीन ,सचिन मोर, धीरज गोस्वामी, सहित नगर निगम के कर्मचारी और स्कूली के बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...