भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, यह हर भारतीय महिला के आत्मविश्वास की जीत है – स्वाति

भिलाई नगर। भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। अब हमारा देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और दुर्ग ज़िले की प्रभारी स्वाति साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, तो हर भारतीय गौरवांवित है। यह उपलब्धि बताती है कि हम न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं। स्वाति साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का जो मार्ग प्रशस्त किया है, उसका परिणाम आज हम सबके सामने है। डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने महिलाओं को सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें कारोबार, तकनीक और नेतृत्व में आगे लाकर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सफलता करोड़ों महिलाओं के आत्मविश्वास और परिश्रम की भी जीत है। आज महिलाएं छोटे-छोटे गांवों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मैं हर महिला से कहना चाहती हूँ कि यह समय है आगे बढ़ने का, अपने सपनों को साकार करने का। भारत अब रुकने वाला नहीं है और महिलाएं इस यात्रा की मजबूत साथी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...