CG – महिला टीचर बरखा की मौत में आया नया मोड़: इंजीनियर पति ने बोलेरो से मारी थी टक्कर… सांसें चलने पर रॉड से मारा… दोस्त के साथ साजिश कर उतारा मौत के घाट

New twist in the death of a female teacher

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में 22 मार्च को सड़क दुर्घटना में एक टीचर बरखा वाशनिक की मौत के मामला में अब नया मोड़ आ गया है। टीचर के पति ने साजिश कर के तहत पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, टीचर के पति शीशपाल और उसका साथी बोलेरो वाहन से स्कूटी सवार बरखा को ठोकर मारकर गिरा दिया। उसके बाद पति शीशपाल ने लोहे के रॉड से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर पत्नी बरखा को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में टीचर बरखा के परिजनों हत्या की आशंका जताई और दुबारा जांच करने की मांग की थी।

दरअसल, 22 मार्च 2025 को स्कूल से छुट्टी के बाद बरखा वासनिक स्कूल के प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग लौट रही थीं। वह हितकसा गांव के मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें बोलेरो ने टक्कर मार दी। बरखा और प्यून गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बरखा की सांसें चल रही थीं। इसके बाद शिशपाल बोलेरो से नीचे उतरा। लोहे के रॉड से उस पर कई वार किए, जिसके उसकी मौके पर मौत हो गई। पहली नजर में यह महज एक सड़क हादसा लगा, लेकिन बरखा के परिजनों को इस पर शक हुआ।

उन्होंने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने थाने से लेकर एसपी के कार्यालय के चक्कर काटे। सीसीटीवी फुटेज, बोलेरो नम्बर और स्कूल के बच्चों के दिए जा रहे बयान के बाद पुलिस को मामले की दोबारा जांच शुरू करनी पड़ी। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच अनबन थी। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। पत्नी बच्चों को लेकर दुर्ग में अलग रह रही थी। इस बात से इंजीनियर नाराज था। शिशपाल ने पत्नी को मारने की साजिश रची। बरखा के आने-जाने की टाइमिंग, रास्ता और रोजमर्रा की आदतों की रेकी कर हत्या की।

दल्लीराजहरा पुलिस ने पति शिशपाल और उसके सहयोगी को पकड़ा है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच जारी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...