12 साल बाद भारत ने जीता चैम्पियंस ट्रॉफी: ऐतिहासिक जीत पर सीएम साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

शोक समाचार: विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर के अध्यक्ष...

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव के पूज्य पिता केशव दास वैष्णव का आज शाम 6:30 बजे दुःखद निधन हो गया।...

भिलाई में युवक को पॉर्न देखना और दिखाना पड़ा...

भिलाई। भिलाई में एक अजीब मामला सामने आया है। दरहसल पुलिस ने एक आरोपी को पब्लिक प्लेस में पोर्न वीडियो देखने और दूसरों को...

दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो वायरल: आरोपियों ने...

दुर्ग। दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने...