भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजीनगर में नहीं लगेगा उद्योग, MLA रिकेश सेन ने विधानसभा में उठाया मुद्दा… उद्योग मंत्री ने अलॉर्टमेंट किया कैंसिल; भिलाई TiMES ने प्रमुखता से दिखाया था मुद्दा

भिलाई। शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके के फौजीनगर में अब उद्योग नहीं लगेगा। उद्योग लगाने के लिए जमीन का अलॉर्टमेंट हो गया था। उसे रद्द कर दिया गया है। इस विषय में भिलाई टाइम्स ने रहवासियों की बात प्रमुखता से दिखाया था। आज विधानसभा में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने यह मुद्दा उठाया। तब मामला सरकार के संज्ञान में आया और आदेश जारी हुआ कि वहां अलॉर्टेड जमीन का आवंटन निरस्त किया जाता है। इस संबंध में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ऐलान किया। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि, जनता की उम्मीदों और मांगों पर काम करते हैं। वहां पर उद्योग नहीं खुलने थे। क्योंकि, वहां पर बड़ी आबादी रहती है। रिहाइशी इलाका है। लोगों ने मुझसे शिकायत की थी। मैंने कहा था कि जनता की मांगों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। उद्योग विभाग ने पहले 96000 वर्गफीट जमीन का आवंटन कर दिया था। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उसके बाद जांच के आदेश हुए और फैसला हुआ कि जमीन का आवंटन निरस्त किया जाएगा।

देखिये भिलाई टाइम्स की रिपोर्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...