छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह लगातार जारी: पूर्व CM बघेल पर अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप… खड़गे को लिखा पत्र… वित्त मंत्री OP चौधरी ने किया पलटवार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह कम नहीं हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल एक बार फिर अपनों से घिर गए हैं। बघेल के खिलाफ एक बार फिर लेटर बम फूटा है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिठ्ठी लिखी है। बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर आरोप लगाया है कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। बस्तर लोकसभा के पहले बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।

सोशल मीडिया में वायरल इस पत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने X पर लिखा….“छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में जो अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा आज उसका उदाहरण जनता के सामने है। अब कांग्रेस के लोग ही यह मान चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

ट्रेंडिंग