भिलाई में बच्ची की मौत: स्कूल वैन ने रौंदा, मौके पर ही मासूम ने तोड़ा दम, जानिए कैसे हुआ हादसा?

भिलाई। भिलाई में एक बार फिर किसी की लापरवाही की वजह से सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच रास्ता कांट्रैक्टर कालोनी सुपेला में एक स्कूल वैन ने दो साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक को अरेस्ट कर बच्ची की डेड बॉडी को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया। पूरा मामला सुपेला पुलिस थाने का है।

बच्ची के ममरे भाई चंद्रपाल जायसवाल ने बताया कि, दुर्घटना बुधवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। उसकी मामी विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे कृष्णा विद्यालय रामनगर में पढ़ते हैं। स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए आई थी। विभा के तीन बच्चे हैं। वो अपनी दो साल की बच्ची अंशिका को गोद में लेकर अन्य दो बच्चों को वैन में बैठाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने अंशिका को गोद से नीचे उतार दिया और बच्चों को वैन में बैठाने लगी। अचानक बच्ची चलकर वैन के आगे पहुंच गई और वैन चालक ने गाड़ी को बढ़ा दिया, इससे वैन मासूम के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वैन बच्ची के ऊपर चढ़ गई थी। इसके बाद वैन को पीछे किया गया और बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और बच्ची के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। चंद्रपाल ने बताया कि भिलाई में उसकी मामी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। उसके मामा श्रवण जायसवाल बाहर काम करने के लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पिता और अन्य पिरजन भिलाई के लिए निकल चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...