CG – शिक्षक के बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम: स्कूल से लौटा, फिर खुद को कमरे में बंद कर के नाबालिग ने लगाई फांसी

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां शिक्षक के बेटे ने स्कूल से आने के बाद अपनी जान दे दी। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जतायी जा रही है। इधर परिजनों की अंगुली स्कूल पर भी उठ रही है। 14 साल के छात्र के नाम सैय्यद तौसिफ था। घटना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम उमरादाह की है।

नाबालिग छात्र के पिता गवर्नमेंट स्कूल में हेड मास्टर हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह 8 बजे उसे स्कूल छोड़ने गए थे। दोपहर 2 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर अपनी मां के साथ घर आया। इसके बाद वह खाना खाकर अपने रूम सोने चला गया।

नाबालिग छात्र के पिता ने आगे कहा कि सुबह 10 बजे स्कूल से फोन आया था। स्कूल प्रबंधन ने 12 बजे मुझे बुलाया था। लेकिन चुनाव ड्यूटी की वजह से जा नहीं पाया। स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, ध्यान दीजिए। शायद बच्चे को सब्जेक्ट समझने में दिक्कत हो रही थी।

छात्र के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूटी से स्कूल लेकर गए। वह खुशी-खुशी स्कूल गया। उसकी मम्मी स्कूल से 3 बजे घर लाई। इसके बाद वह अपने रूम में सोने चला गया। जब मैं 6 बजे घर आया तो पूछा कि बच्चा कहां है। तब सोने की जानकारी मिली। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की की ओर से देखा। इसके बाद जिस हालात में वह हमें मिला। ऐसा समय किसी पिता को देखना ना पड़े।

मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को बयान देते हुए न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि 8वीं बोर्ड हो चुका था। इसके बाद बच्चे को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से मुझे लगातार बुलाया जा रहा था।

मृतक छात्र उमरादाह के ब्लेज एकेडमी में 8वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता आसिफ रिजवी गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर हैं। उनका छोटा बेटा भी उसी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। SDOP देवांश सिंह राठौर ने कहा कि मर्ग कायम कर लिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...