कुलवंत कौर बनीं गुरुद्वारा कोहका की प्रधान

भिलाई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बाबा बुड्ढा साहिब जी कोहका के 5 साल पूरे होने के बाद, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल ने पूर्व प्रधान सरदार सतवंत सिंह रंधावा को उनकी सेवाओं के लिए सिरोपाओ देकर सम्मानित किया। इसके बाद, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी कोहका की प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के लिए बीबी कुलवंत कौर को सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में अरदास करने के बाद उन्हें सिरोपाओ देकर स्वीकृति दी गई। सिख पंचायत और सिख संगत ने उन्हें बधाई दी। सिख पंचायत महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि नई कमेटी का कार्यकाल 2 साल तक रहेगा और दो दिन में कमेटी गठन की लिस्ट सिख पंचायत को सौंप दी जाएगी। इस अवसर पर सिख पंचायत के वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रंधावा, जसबीर सिंह सैनी, बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह कलेर, हरपाल सिंह कमल, सरूप सिंह, बलविंदर सिंह सुपेला, बलविंदर सिंह गुरुनानक नगर, परमजीत सिंह और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ेगी : सीएम साय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के अंतर्गत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुए समझौते को...

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...