दुर्ग में मतदाता जागरूकता के लिए अभिनव पहल: नगर निगम की स्वच्छता दीदियों ने एक हाथ में थामा झाड़ू ,दूसरे हाथ में “मतदान जरूर करें” की तख्तियां, मतदताओं को दिया हल्दी पीला चावल युक्त नेवता पत्र

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत मतदान हेतु जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदान जागरूकता अभियान की कड़ी मे निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के दिशा निर्देश में नगर निगम दुर्ग की स्वच्छता दीदियां भी जागरूकता के लिए कदम बढ़ा रही हैं। पौ फटते ही सूर्य की प्रथम किरणों के साथ नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर एवं स्वीप वॉलंटियर डॉ पाणिग्राही ने वार्ड नंबर 43 के स्वच्छता दीदियों के साथ मतदाता जागरूकता का एक नवाचारी कार्यक्रम शुरू किया। स्वच्छता दीदियों ने “एक हाथ में सफाई के लिए झाड़ू तो दूसरे हाथ में मतदान जरूर करें ” लिखी तख्ती थामें “सबसे पहले मतदान, उसके बाद दूसरा काम” के नारे लगाए। डॉ पाणिग्राही ने बताया यह ऐसा समय होता है जब लोग बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, वरिष्ठ जन सभी मॉर्निंग वॉक के लिए जाते रहते हैं तो कुछ लोग मॉर्निग वॉक से लौटते रहते हैं। ऐसे समय में मतदान जागरूकता संदेश बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा जा सकता है। कुछ लोग तो नारे सुनकर व तख्तियां देखकर कौतूहल वश आ पहुंचे और शामिल हुए।

स्वच्छता सुपरवाइजर अनिल रत्नाकर, आलोक हेला की सहभागिता के साथ मतदान संकल्प एवं नारे लगाते हुए मतदान की अपील का एक अच्छा संदेश लोगों के बीच पहुंचाया गया। स्वच्छता दीदी एवं आने जाने वाले लोगों को हल्दी पीला चावल युक्त नेवता पत्र दिए गए। डॉ. पाणिग्राही ने बताया मतदाता जागरूकता का यह क्रम अन्य वार्डों में भी किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...