BJP ने पूर्व CM भूपेश को पत्र भेज घेरा: भाजपा बोली- “सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े भूपेश”, पूछा- “बघेल बताएं क्या सौम्या चौरसिया आपके लिए वसूली करती थी?”

रायपुर। लोकसभा चुनाव का दौर जारी है। आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगा हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, रामजी भारती और भाजपा नेता सियाराम साहू ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा है l पत्र में पूछा गया है कि “सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यो है? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है ऐसे में कैसे संभव है आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नही है।”

पत्र में क्या लिखा हैं…?

जेल में बंद सौम्या चौरसिया

मान्यवर महोदय, सादर अभिवादन
जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चौरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और माननीय न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है। आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चौरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें। आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चैरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है?

02 दिसंबर, 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चौरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएँ कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? अपनी उपसचिव सौम्या चैरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े। ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...