भिलाई। दुर्ग जिले में आईपीएल सट्टा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी रोज नए सटोरिया पकडे जा रहें है। दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल, एसएसपी बीएन मीणा के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर दुर्ग रेंज के अंतर्गत बेमेतरा स्थित सिमगा रोड पर स्थित 25 ढाबा में दबिश दिया गया। जहां से पुलिस ने ढाबा संचालक चुना भट्टी तकिया पारा दुर्ग निवासी मोहम्मद फारुख नथानी 36 वर्ष को मोबाइल से लखनऊ और दिल्ली कैपिटल में ऑनलाइन सट्टा लगाते पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल के माध्यम से खिलाना स्वीकार किया। फरार आरोपी नयन राजपुत की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फारुख से पुलिस ने 2 लाख रुपए का हिसाब किताब के दस्तावेज बरामद हुआ है। शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सिविल ड्रेस में ढाबा के आसपास घूम रही थी। जैसे सूचना मिली पुलिस ने दबिश देकर सटोरिया को पकड़ लिया। उसके पास से सट्टे का कई अवैध सामान भी बरामद हुआ है।
ढाबा में चल रहा था IPL सट्टा; दो लाख रुपए की सट्टापट्टी के साथ दुर्ग पुलिस ने ढाबा संचालक को पकड़ा…

खबरें और भी हैं...संबंधित
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...
Aditya -
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...
दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...
पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...
सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...
Aditya -
रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...
