हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप: चंडीगढ़, झारखंड, प.बंगाल व पुडुचेरी की टीम रही विजेता… खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और हॉकी इंडिया के फिरोज अंसारी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भिलाई। 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप का उदघाटन 6 अप्रैल को भोपाल के मयूर पार्क स्थित अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुआ। यह चैंपियनशिप मध्यप्रदेश की खेल व युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य, हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव फिरोज़ अंसारी की अध्यक्षता और मध्यप्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग के निर्देशक रवि गुप्ता व ओलयम्पियन समीर दाद के विशेष आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर खेलमंत्री सिंधिया ने हॉकी मेहमान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

साथ ही लगातार मध्यप्रदेश को मेजबानी देने के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चयनकर्ता के रूप में ओलयम्पियंन सैय्यद अली , टूर्नामेंट डायरेक्टर शेख मुनीर आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि चैंपियनशिप में गत विजेता पंजाब, उपविजेता उत्तर प्रदेश, तीसरा स्थान प्राप्त कर्नाटक , मेजबान मध्यप्रदेश सहित हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त कुल 27 राज्यों की टीम भाग ले रही है। इसे 8 पुलों में बाटा गया है। इन सभी टीमों के बीच राउंड रोबिन लीग के तहत मुकाबले खेले जाएंगे। क्वाटर फाइनल से नाक आउट पद्धति से मैच खेले जाएंगे। आज खेले गए मुकाबलो में चंडीगढ़ ने जम्मू कश्मीर को 9-2 से, झारखंड ने दादर नगर हवेली को 7-2 से, बंगाल ने गुजरात को 10-0 से और अंतिम मैच में पुडुचेरी ने अरुणाचल को 11- 0 से पराजित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: गले में डाला फंदा और...

महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा UP के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से नाम काटे जाने का आरोप लगाकर एक महिला...

हैदराबाद में गिरी निर्माणाधीन घर की दीवार, छत्तीसगढ़ के...

जांजगीर-चांपा के रहने वाला था पति-पत्नी और उनका 4 साल का बच्चा CM साय ने जिला प्रशासन को दिए आवश्यक सहायता देने के निर्देश मंगलवार रात...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ओडिशा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अब ओडिशा के 4...

ट्रेंडिंग