दुर्ग संभाग की पत्रकारिता की स्टूडेंट ने किया आत्महत्या: फंदे पर झूलते देख, परिवारवालों ने उतारा… अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; रायपुर में Job भी कर रही थी छात्रा; ये बातें आ रही सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारिता की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने खुद की जान देने की कोशिश की थी, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जो शुरुआती बातें सामने आ रही है उसके अनुसार, चतरा के घर में कुछ अनबन हुआ था जिससे वो परेशान थी। मृतिका की पहचान कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्र स्मृति ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार युवती राजनांदगांव की रहने वाली थी। घर पर इसने खुदकुशी करने का प्रयास करते हुए दुपट्‌टे से फांसी लगा ली थी। तुरंत परिजनों ने इसे बचाया और अस्पताल लेकर गए थे। दैनिक भास्कर डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव के महेंद्र नगर इलाके में 25 साल की स्मृति ठाकुर अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया तुरंत मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसकी जान बचाई और अस्पताल लेकर गए। राजनांदगांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ती देख उसे रायपुर रेफर किया गया। राजधानी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मंगलवार को स्टूडेंट की मौत हो गई।

चर्चा है कि, स्टूडेंट ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाई थी। घर में अपने परिजनों के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर स्टूडेंट ने कदम उठाया। हालांकि किस बात पर बहस हुई, सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है । राजनांदगांव पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतिका स्मृति ठाकुर MSC इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से कर रही थी। वो चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। रायपुर में ही किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट डिजिटल मार्केट एजेंसी में कुछ महीनों से काम भी कर रही थी । पुलिस उसके दोस्तों और यूनिवर्सिटी के लोगों से भी पूछताछ कर सकती है, इस मामले में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...