पत्रकार मुकेश हत्याकांड : भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी किया फोटो, कहा – हत्यारा है भाजपा का सदस्य

रायपुर. बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर छत्तीसगढ़ सियासत जारी है. भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने बस्तर के बीजेपी से वरिष्ठ नेता के साथ ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का फोटो जारी किया है. पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, आरोपी ठेकेदार को गृहमंत्री ने कांग्रेसी नेता बताया था. कांग्रेस पार्टी गृह मंत्री विजय शर्मा के आरोपों का खंडन करती है. सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता था. आज की तारीख में हत्यारा बीजेपी का सदस्य है.

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, बीजेपी के बस्तर से वरिष्ठ नेता जी. वेंकटेश रेड्डी ने हत्यारे सुरेश चंद्राकर का बीजेपी प्रवेश कराया था. अपराधी सुरेश चंद्राकर को माला पहनाया था. बीजापुर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष जी. वेंकट बस्तर जिले के तीन जिले का भाजपा प्रभारी भी है. गृह मंत्री को अपने संगठन के बारे में पता नहीं है. गृह मंत्री के बयान का कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 1 करोड़ की नगद सहायता एवं सरकारी नौकरी दी जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी...

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां...

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...