CG में कलयुगी शिक्षक: शिक्षक ने गुरु की गरिमा को किया कलंकित… 8वीं की छात्राओं से करता था अश्लील हरकत… प्रधान पाठक की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार, JD ने किया सस्पेंड

रायपुर। स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक का नाम बृजलाल वर्मा ग्राम मुंगेशर निवासी है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।

विदित हो कि, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माता कौशिल्या की जन्मभूमि चंदखूरी धाम को जहां भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है, वहीं एक शिक्षक ने उस गरीमा को कलंकित करने कोई असर नहीं छोड़ी।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक बृजलाल नाबालिग छात्राओं को काम है कहकर परिसर के बरामदे में अकेले बुलाकर उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल की प्रधान पाठक से की। प्रधान पाठक की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354,12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर ने आरोपी शिक्षक बृजलाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...