तहसील साहू संघ रिसाली ने मनाया मां कर्मा जयंती समारोह: पूजा-अर्चना कर बांटी गई खिचड़ी, इस्पात नगर नया चौक का नाम रखा गया मां कर्मा चौक

रिसाली। तहसील साहू संघ रिसाली के तत्वावधान में कर्मा जयंती मनाई गई। यह समारोह युवा प्रकोष्ठ संयोजक विनय गजपाल के निर्देश पर युवा प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया। कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर इस्पात नगर रिसाली में साईं मंदिर के पास नया चौक निर्माण किया गया। इसका नामकरण माँ कर्मा चौक किया गया। नाम दिया गया है |

समारोह का शुभारंभ तहसील साहू संघ रिसाली के अध्यक्ष संतोष साहू व युवा प्रकोष्ठ संयोजक विनय गजपाल सहित अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर किया।

इस दौरान मां कर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया गया। उसके स्वजातीय बंधुओं सहित राहगीरों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ट से अश्वनी साहू, शिशिर साहू, राजेश साहू, राहुल साहू, प्रदीप साहू, प्रशांत साहू, नागेश साहू, सत्यटिकेंद्र साहू, केवल साहू, पवन साहू, प्रेम साहू, प्रमोद साहू, चंद्रकांत साहू, मनोज साहू, रवि साहू, मोहन साहू, वेदांत साहू, श्याम साहू, शिवम साहू, सोनल साहू, शेखर साहू, जामुन साहू, टोकेश्वरी गजपाल, अश्वनी साहू व प्रदीप साहू अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version