KBC 17 : बीजापुर में पोस्टेड CRPF निरीक्षक ने जीते एक करोड़, शो में अपने साथियों के बलिदानों काे किया याद

KBC 17: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। बिप्लव ने चंद सेकंड में सवाल का जवाब दिया, जिससे सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि शो देखने वाले दर्शक भी हैरान रह गए। बता दें कि बिप्लव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं।

पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर बिप्लब बिस्वास हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने कहा कि वो शो शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन से गले मिलना चाहते हैं। बिग बी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान बिप्लव ने बताया कि कैसे वे जंगल में काम करते हुए सर्वाइव करते हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के बलिदानों का भी जिक्र किया।

गेम शुरू हुआ तो 5 लाख तक के सवालों का जवाब बिप्लव ने बिना हेल्पलाइन के दिया। 12.50 लाख के सवाल के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लिया और 25 लाख के सवाल पर लाइफलाइन संकेतसूचक का इस्तेमाल किया। 50 लाख के सवाल पर बिप्लव ने फिर से लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, इस बार उन्होंने 50-50 चुना।

सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ रुपये का सवाल सामने आया। सवाल था – स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? बिप्लव ने बिना एक पल गंवाए कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता, मैं ऑप्शन D के साथ जाता हूं।” उनका जवाब ‘इसेयर’ सही निकला। सेकंडों में इतनी तेजी से जवाब देने पर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। बिप्लब ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम भी याद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...