स्टील कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज का अपहरण, दुर्ग पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा…अपहरण के बाद उसी के घर ले जाकर लूट लिए जेवरात

भिलाई। दुर्ग जिले में किडनैपिंग का मामला सामने आया है। दुर्ग पुलिस ने तीन किडनैपर्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले की कहानी काफी रहस्यमयी है। तीन युवकों ने शिफ्ट इंचार्ज को बाइक में पेट्रोल खत्म होने का बहाना बताकर उसका अपहरण कर लेकर गए। जहां पीड़ित की पत्नी के साथ छेड़खानी कर सोने के जेवरात उतरवाकर मारपीट कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 394, 354क, 509, 364 ए,451, 327 के तहत जुर्म दर्ज कर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले की जानकारी के लिए भिलाई-3 की पुलिस बता रही कि रायपुर स्थित सिलतरा के गोदावरी स्टील कंपनी में पीड़ित काम करता है। घटना 17 फरवरी की शाम चरोदा बाजार के पास की है। तीन युवकों ने मिलकर पीड़ित को बाइक में बिठाकर उसी के घर लेकर गए। फिर उसकी पत्नी के सारे सोने के जेवरात को लूटकर फरार हो गए। परेशान पीड़ित तुरंत सूचना पुलिस को दिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदर्श नगर चरोदा भिलाई 3 निवासी अजीत कुमार, शिवजी चौक चरोदा अभिषेक थापा, भिलाई 3 रेलवे कालोनी विकास राणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पीड़ित की पत्नी से लूटकर ले गए सोने के जेवरात बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान! भिलाई आयुक्त के...

भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।...

मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का...

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी...

ट्रेंडिंग