CG – अफेयर के शक में प्रेमिका को मारा चाकू: देर रात बुलाया मिलने, दूसरे से अफेयर के शक में शुरू हुआ विवाद… पहले गर्लफ्रेंड को मारा चाकू… फिर खुद को भी कर लिया घायल

अफेयर के शक में प्रेमिका को मारा चाकू

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर घायल कर दिया है। साथ ही खुद को भी चाकू मार लिया है। बताया जा रहा है की अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरतुली में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने का बहाने बुलाने के बाद विवाद होने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने खुद को भी चाकू मार लिया। दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली निवासी सुरेंद्र सिन्हा का गांव के ही एक लड़की के साथ अफेयर था। दोनों देर रात मिलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद होने पर चाकूबाजी की घटना हो गई।

प्रेमी सुरेंद्र सिन्हा ने बताया कि वह गांव की एक लड़की से 3 साल से प्यार करता है। रात को उसे मिलने के लिये बुलाया। प्रेमिका को डराने के लिए वो अपने साथ चाकू लेकर भी गया था। इस बीच लड़की के स्टेटस में किसी और को देखकर युवक नाराज हो गया। प्रेमिका पर वो दूसरे के साथ अफेयर होने और दूसरे लड़के के साथ मिलने को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के बीच ही प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से जिद करने लगा। प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी ने उसे चाकू मार दिया। हालांकि युवक का कहना है कि उसने जान बूझकर चाकू नहीं मारा है। लड़की को खून निकलता देख प्रेमी ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। रात 12 बजे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि खरतुली का युवक सुरेंद्र कुरूद में पढ़ने वाली गांव की युवती से प्रेम करता है। दोनों मिलने के लिए इकट्ठे हुए थे।
किसी बात पर सुरेंद्र ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद भी घायल हो गया। धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...