मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, शराब हुआ महंगा: इलेक्ट्रिक वाहन होगी सस्ती तो सोना होगा महंगा… जानिए बजट में क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा

नई दिल्‍ली: बजट में आम लोगों की निगाहें आमतौर पर इस बात पर रहती हैं कि कौन-सी चीज सस्ती हुई और कौन-सी महंगी. सरकार हर साल कुछ चीजों पर कर और आयात शुल्‍क घटती-बढ़ाती है. इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है. इस बार भी कई चीजें सस्‍ती और महंगी हुई हैं. निर्मला सीतारमण ने बजट में समाह के प्रत्‍येक वर्ग का ध्‍यान रखने की कोशिश की है. निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम ऑयन बैटरियों पर सीमा शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया. इसके अलावा बजट में सिगरेट पर शुल्क 16 प्रतिशत बढ़ाया गया है. उन्होंने संसद में आम बजट 2023-24 पेश करने के दौरान यह घोषणा की, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे. इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गई है.

क्या हुआ सस्ता?
खिलौने
साइकिल
ऑटोमोबाइल
इलेक्ट्रिक वाहन
कुछ मोबाइल फोन के पार्ट्स
कैमरे के लेंस
डायमंड
लिथियन बैटरी
कपड़ा

क्या हुआ महंगा?
सिगरेट
विदेश से आने वाली चांदी की चीजें
सोना
प्लैटिनम
एक्स-रे मशीन
विदेशी खिलौने
किचन की चिमनी
शराब

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...