कोहका Murder case: मुआवजे को लेकर गोंडवाना समाज ने सरकार पर लगाया भेद-भाव का आरोप… सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख की मांग

भिलाई। सुंदर नगर कोहका भिलाई में 16 सितम्बर 2023 की रात में चंद्रशेखर ठाकुर पिता स्व. राम किशुन ठाकुर की कुछ असमाजिक तत्वों ने मिलकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस‌ घटना से समुचा आदिवासी समुदाय आक्रोशित एवं उध्देलित है, क्योंकि एक ही प्रकार की दो अलग-अलग घटना पर शासन प्रशासन का रवैया एक समान नहीं है। खुर्सीपार भिलाई की घटना पर शासन तीन दिन में निर्णय लेकर मृतक परिवार को नौकरी एवं 10 लाख की मुआवजा राशि की घोषणा कर दी। परन्तु सुंदर नगर कोहका निवासी चंद्रशेखर ठाकुर की हत्या के छ: दिन बाद भी शासन प्रशासन का रवैया उदासीन रहा है, यह बात सर्व विदित है कि मृतक की पत्नी की मांग है कि पांच बच्चों की परवरिश करने के लिए एक सरकारी नौकरी की आवश्यकता है, जो उन्हें दी जाए, साथ ही साथ 5000000/ मुआवजा राशि दी जाए।

गोंडवाना समाज भिलाई के अध्यक्ष हेमंत नेताम ने इस प्रकरण के शीघ्र निपटारा के लिए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को घटना के संबंध में विवरण देकर शीघ्र न्याय मिले इस उद्देश्य के साथ गोंडवाना समाज भिलाई ने ज्ञापन सौंपा गया , परन्तु आज तक शासन प्रशासन ने मृतक परिवार की सुद नहीं लिया, इस पुरे मामले को लेकर आज कलेक्टर महोदय को पत्र प्रेषित कर तीन दिन के अंदर प्रशासन मृतक चंद्रशेखर ठाकुर के परिवार को सरकारी नौकरी एवं पचास लाख रुपये की मुआवजा देने पहल नहीं करता है तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी, जिसकी संपुर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...