भिलाई में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर: 100 से अधिक सफाई मित्रो की जांच… सरकारी योजनाओं को दी गई जानकारी

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली ने ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, जिनके ऊपर शहर को साफ रखने की विशेष जिम्मेदारी है। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर शुक्रवार को 120 सफाई मित्रों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वही मामूली तबीयत खराब होने पर 116 लोगों को दवा दी गई।

रिसाली निगम क्षेत्र में इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले लोगों को जागरूक करने रैली निकाली गई, वही स्वक्षता मित्रों के लिए दशहरा मैदान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वछता कार्य करने वाले महिला व पुरुष अपने कार्य स्थल से परीक्षण कराने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चलने वाली मोबाइल यूनिट के दल ने संपूर्ण चेकअप कर आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी। हालाकि परीक्षण के दौरान एक भी सफाई मित्र गंभीर बीमारी से ग्रस्त नही मिला।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने स्टाल लगाया गया था। सफाई मित्रों को पेंशन सुविधा से लेकर राशन कार्ड बनवाने प्रेरित किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना व आजीविका मिशन के अधिकारियों ने योजना के बारे बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...