कोरबा: ग्राम बोईदा में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा का आयोजन… मांदर की थाप और जसगीतों पर थिरकें ग्रामीण; देखिये वीडियो

कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम बोईदा में दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने गुड़ी चौक और सिद्ध बाबा चौक से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली। जसगीत गाते हुए ग्रामीणों ने माता को विदाई दी और पूजा करने के बाद मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीण मांदर की थाप पर जसगीतों पर थिरकते नजर आए। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने भी माता के दर्शन का लाभ उठाया। यह यात्रा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का प्रतीक बनी।

देखिये वीडियो :-

https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/10/korba-visarjan.mp4
Exit mobile version