भिलाई के सरकारी कॉलेज में लैब टेक्नीशियन ने की आत्महत्या: फंदे पर झूलती मिली लाश… क्या है पूरा मामला जानिए?

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 के डॉक्टर खूबचंद बघेल पोस्ट ग्रेजुएट शासकीय महाविद्यालय में एक लैब टेक्नीशियन ने आत्महत्या कर लिया। शनिवार को उसका शव कॉलेज परिसर में फांसी के फंद से झूलता हुआ मिला। जिसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत भिलाई तीन थाने को दी। मृतक का नाम त्रिमूर्ति रामटेक, उम्र 52 वर्ष है।

पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं मृतक के आत्मघाती कदम की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर बैंक का लोन था। शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। भिलाई तीन थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन सुबह अपने घर से बाल कटवाने के नाम पर बाहर निकला था।

उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच कॉलेज के साइंस लैब में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...