भिलाई के स्मृति नगर चौकी एरिया में एक ही जमीन का 7 बार सौदा! फर्ज़ी डाक्यूमेंट्स तैयार कर जीजा-साली ने लगाया चूना… दुर्ग पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

भिलाई। दुर्ग पुलिस के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एक ही जमीन को सात अलग-अलग लोगों को बेचने का प्रयास कर रहा था। इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब साधना देवी और एस. देवी ने पुलिस को सूचना दी कि कन्हैया शर्मा और उसके साथियों ने मिलकर उनकी ग्राम कोहका स्थित जमीन को धोखाधड़ी से संतोष खंडूजा के पास बेच दिया था।

मामले में अपराध क्र. 572/23 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, और 120B के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कन्हैया शर्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। कई प्रयासों के बाद, जीजा-साली आरोपी कन्हैया शर्मा और रजनी रत्नम को खुर्सीपार क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने अपराध को स्वीकार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, और महिला आरक्षक मीरा वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...