भिलाई में बड़ा हादसा: पोल से टकराई कार, लड़का-लड़की की मौत

भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार लड़का-लड़की की मौके पर मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को मरचुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू पिता संतोष साहू (28 साल) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद पिता महेंद्र कुमार (27 साल) रिट्ज कार CG 07 MA 2307 में घूम रहे थे। दोनों आपस में दोस्त हैं।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि दुर्घटना सोमवार भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार को चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग मॉल रोड से कुरुद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें आलोक और पूजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मरचुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमार्ट कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में युक्त युक्तिकरण के विरोध में 28 मई...

रायपुर। विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का पुरजोर विरोध एवं सोना साहू के तर्ज पर प्रदेश के एक लाख से अधिक शिक्षकों को एरियर्स सहित क्रमोन्नति...

शराब दुकानों में ओवर रेट और मिलावट का खेल,...

दुर्ग। जिले के शराब दुकानों में ओवररेटिंग और मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आने से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच...

CG Breaking : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमावर्ती इलाके...

सौतेला बाप ही निकला हत्यारा, 6 साल पहले वारदात...

धमतरी. गोदाम के सैप्टिक टैंक में मिले 6 साल पुराने नरकंकाल मामले में धमतरी पुलिस को सफलता मिली है. मृतक का सौतेला बाप ही...

ट्रेंडिंग