क्या भिलाई निगम में नेता प्रतिपक्ष को नहीं मिलेगा चेंबर…कमिश्नर के नाम लिखी चिट्‌ठी, पूर्व के नेता प्रतिपक्ष को दिए सुविधाओं पर भी उठाए सवाल, रिकवरी की हो गई मांग

भिलाई। पिछले कार्यकाल में भी नेता प्रतिपक्ष के चेंबर पर विवाद हुआ था। इस बार भी विवाद ने जन्म ले लिया है। इस बार तो अभी तक तय नहीं हुए हैं कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? लेकिन उससे पहले एक चिट्‌ठी से निगम में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर सवाल शुरू हो गए हैं। कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष अली हुसैन सिद्धिक्की ने एक पत्र निगम आयुक्त को लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, जो अब चर्चा का विषय बनता दिखाई दे रहा है।

निगम अधिनियम-1956 में नेता प्रतिपक्ष के पद का कही जिक्र ही नहीं है। जिसको लेकर उन्होंने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा है कि, नेता प्रतिपक्ष का पद किसी को नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि अभी तक नगर निगम भिलाई में नेता प्रतिपक्ष पद व निगम में उनको कार्यालय दिया जाता रहा है। क्योंकि अधिनियम 1956 में इस पद का प्रावधान ही नहीं है तो इस पद का दिया जाना और उनके पीछे खर्च किया जाना गलत था। इसलिए पूर्व में नेता प्रतिपक्ष को दी गई सुविधाओं की रिकवरी करवाई जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...